फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: घटती छात्र संख्या वाले विद्यालयों को आइना दिखा रहा भगरतोला स्कूल

Wed, 12 Apr 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के राजूहा भगरतोला के कक्षा-कक्ष में स्वच्छ गणवेश में उपस्थित विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जहां एक ओर सरकारी विद्यालयों की छात्र संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। वहीं कुछ सरकारी स्कूल विद्यार्थियों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। इन्हीं विद्यालयों में शामिल है राजकीय जूनियर हाईस्कूल भगरतोला। विद्यालय में इस साल 50 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। वर्ष 2006 के बाद हर साल स्कूल की छात्र संख्या 100 से अधिक रही है। प्रधानाध्यापक महेश पंत और शिक्षकों की मेहनत से विद्यालय जिले का सर्वाधिक छात्र संख्या वाला जूनियर हाईस्कूल बना है।
विज्ञापन

राजूहा भगरतोला की स्थापना वर्ष 2001 में अशासकीय विद्यालय के रूप में हुई थी। वर्ष 2003-04 में विद्यालय की छात्र संख्या 41 थी। इसी साल महेश पंत विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हुए। तैनाती के बाद से ही उन्होंने विद्यालय की छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। वर्ष 2005 में पंत को प्रधानाध्यापक का प्रभार मिला और एक साल बाद ही 2006 में विद्यालय की छात्र संख्या 121 पहुंच गई। जिसके बाद से हर साल छात्र संख्या में बढ़ोतरी होती रही। वर्ष 2010-11 सत्र में स्कूल की छात्र संख्या 198 तक पहुंच गई थी। हालांकि बाद के वर्षों में निजी विद्यालयों से टक्कर मिलने के बाद छात्र संख्या में कुछ गिरावट हुई, लेकिर हर साल 100 से अधिक विद्यार्थी बने रहे। पिछले साल विद्यालय में 116 विद्यार्थी थे। 36 विद्यार्थी इस साल उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में 50 नव प्रवेशियों के आने से छात्र संख्या बढ़कर 130 हो गई है।
इनसेट
शिक्षकों की लगन और मेहनत हो रही साकार
बागेश्वर। ग्राम प्रधान चंदन सिंह परिहार, एसएमसी अध्यक्ष प्रताप सिंह बोरा बताते हैं कि विद्यालय में शिक्षा का स्तर अच्छा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक और तीनों शिक्षक बेहतर कार्य कर रहे हैं। शिक्षकों की मेहनत से बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है और स्कूल का नाम भी क्षेत्र के बेहतरीन विद्यालयों में शामिल है। हालांकि स्कूल में गणित-विज्ञान के शिक्षक का पद रिक्त होने के कारण विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट
हमारा प्रयास विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देना है। बच्चों को कंप्यूटर सिखाने के लिए एक पीटीए शिक्षक रखा है। सभी शिक्षक और एसएमसी उसका खर्च उठाते हैं। पढ़ाई के साथ स्वच्छता, नैतिक ज्ञान का भी विशेष ध्यान दिया जाता है। क्षेत्र के अभिभावकों का भी अच्छा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

महेश पंत, प्रधानाध्यापक, राजूूहा भगरतोला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें