फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सल्ट के गांवों में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत

Wed, 24 Jul 2024 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। जिले के जौरासी रेंज के गांवों में तेंदुए के बढ़ते आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। तेंदुआ अब तक कई पालतू मवेशियों को मार चुका है। लोगों ने तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग पर प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


तल्ला चौकोट क्षेत्रीय ग्रामीण संगठन के सचिव हीरा सिंह असवाल ने प्रभागीय वनाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि जौरासी रेंज के गुमटी, मटेला व उसके आसपास के गांवों में पिछले कई दिनों से तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुआ अब तक गांव के रमेश चंद्र, नंदू राम समेत अनेक ग्रामीणों के मवेशियों को मार चुका है। तेंदुए के खौफ से डरे ग्रामीण अकेले बाहर नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है।

तेंदुए की सक्रियता देख चलाया जागरूकता अभियान

द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। द्वाराहाट क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता और बढ़ते आतंक को देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी मदन लाल के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने तुमड़ी, नागार्जुन, बयेला, बैगना, चौड़ा आदि कस्बों के सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों में जाकर लोगों और स्कूली बच्चों को जागरूक किया। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि घरों के आसपास झाड़ियों का कटान जरूरी है। कहा कि यदि तेंदुआ आबादी में नजर आता है तो लोगों को इसकी सूचना वन विभाग को देनी होगी। टीम में रोशन कुमार, ललित रौतेला, राजेंद्र उप्रेती, भूपेंद्र कुमार, भूपाल सिंह, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें