फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वेतन की मांग के लिए जल संस्थान कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। खरही पट्टी के कर्मचारियों को चार महीने से रोके गए वेतन का भुगतान करने की मांग के लिए जल संस्थान कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लंबे समय से रोके गए ईपीएफ की राशि भी खातों में जमा कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को जल संस्थान कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। शाखा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पिछले चार महीने से खरही क्षेत्र में कार्य करने वाले 36 कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार विभाग को ज्ञापन देने के बावजूद कर्मचारियों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन्हीं में से 10 कर्मचारियों के खातों में अप्रैल 2022 और 26 कर्मचारियों के खातों में जनवरी 2024 से ईपीएफ भी जमा नहीं किया गया है जबकि शाखा के तहत दूसरी फर्म के कर्मचारियों के खाते में ईपीएफ की राशि लगातार जमा कराई जा रही है। सभी कर्मचारियों को अप्रैल तक का वेतन भी दिया जा चुका है। कर्मचारियों ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर कुशल सिंह रावत, पूरन चौबे, नवीन चंद्र, कुंदन सिंह परिहार, हरीश चंद्र सिंह, जिया उल हक, पूरन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें