फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल की बिजली व्यवस्था होगी सुचारु

Wed, 24 Jul 2024 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए हाईपावर का ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विश्व बैंक से स्वीकृत 20 करोड़ के बजट से अस्पताल का सुधारीकरण किया जा रहा है। इसी के तहत जिला अस्पताल में 626 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। ट्रांसफार्मर जिला अस्पताल पहुंच चुका है। उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगने के बाद अस्पताल में वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी। बिजली की वोल्टेज बढ़ने-घटने से उपकरणों के खराब होने का खतरा बना रहता है। ट्रांसफार्मर आवश्यक वोल्टेज उपकरणों तक पहुंचाएगा। उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर उपकरणों की सुरक्षा के साथ ही ऊर्जा के नुकसान को कम कर बिजली खर्च को बचाने में सहायक होगा। जल्द अस्पताल में उच्च क्षमता का जनरेटर भी लगाने की योजना है।





सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए मददगार होगा ट्रांसफार्मर
बागेश्वर। जिला अस्पताल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। 626 किलोवाट का ट्रांसफार्मर इसके लिए अहम साबित होगा। प्लांट में मोटर, पंप, एरेटर्स का उपयोग किया जाता है। इन्हें सुचारु रूप से चलाने के लिए सही वोल्टेज की आवश्यकता होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में नए ट्रांसफार्मर के आ जाने से अस्पताल की बिजली संबंधी सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है। नए ट्रांसफार्मर का उपयोग अस्पताल भवन के साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए किया जाएगा। -डॉ. वीके टम्टा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल बागेश्वर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें