फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गरुड़ के नौघर तल्ला कस्बे में पेयजल आपूर्ति ठप

Sat, 25 Nov 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। पेयजल निगम ने अनदेखी के चलते गरुड़ के नौघर तल्ला कस्बे में पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल संकट के दौर से गुजर रहे कस्बे के वाशिंदों ने पेयजल निगम से जल्द पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

गरुड़ पंपिंग योजना से नौघर तल्ला कस्बे में दो दिन से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। कस्बे के वाशिंदों ने पेयजल निगम से कस्बे में जल्द पेयजल की आपूर्ति करने की मांग की। कस्बे के वाशिंदों ने कहा कि कस्बे की पेयजल व्यवस्था अक्सर अस्त-व्यस्त रहती है। पेयजल आपूर्ति नियमित करने के संबंध में कई बार विभाग के अवर अभियंता और ईई से कह दिया है। विभाग कस्बे के लोगों की पेयजल समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इससे उपभोक्ताओं में पेयजल निगम के खिलाफ नाराजगी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें