गरुड़ (बागेश्वर)। देवनाई घाटी के चमोली गांव में एक घर शार्ट सर्किट से घर जल गया। प्रभावित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवार ने पड़ोसी के घर में शरण ले रखी है।
देवनाई घाटी के नौगांव (चमोली) गांव निवासी केवालानंद पुत्र बैजी दत्त के घर सोमवार रात बिजली शार्ट सर्किट से आग लग गई। मकान में आग लगने की सूचना मिलते परिवार के सभी सदस्यों ने घर से भाग कर जान बचाई। मकान में आग लगने से प्रभावित परिवार का ढाई तोला सोना, खाद्य सामाग्री, पहनने के कपड़े आदि सामग्री जलकर राख हो गई। सूचना पर पटवारी रघुवीर सिंह राजस्व पुलिस की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। राजस्व पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षति की रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है। सामाजिक कार्यकर्ता मंगल राणा, राजू बोरा, मोहन नाथ गोस्वामी, एडवोकेट चंद्रशेखर कांडपाल ने प्रभावित परिवार को जल्द दैवी आपदा मद से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। संवाद