फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कार चालक की लापरवाही से तहसील रोड पर लगा जाम

Sun, 21 Jan 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी के बाजार के चलते बागेश्वर नगर में रविवार सुबह से ही भीड़ थी। रविवार दोपहर तहसील रोड पर एक कार चालक कार को बीच सड़क पर खड़ा कर चल दिया। इससे काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन




दोपहर में तहसील रोड पर पुलिस लिखी हल्द्वानी नंबर की एक निजी कार बीच सड़क पर खड़ी थी। सड़क पर कार खड़ी होने से बड़े वाहनों के गुजरने लायक जगह नहीं बची। सड़क पर जाम लग गया। काफी देर तक सड़क पर जाम लगा रहा। व्यस्ततम सड़क पर जाम लगने की भनक ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी नहीं लग पाई। काफी देर बाद यातायात में बाधक बनी कार का चालक मौके पर पहुंचा तब जाकर जाम खुल पाया। जाम में फंसे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अव्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें