फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: थल की बजारा... गीत पर जमकर नाचे दर्शक

Sun, 21 Jan 2024 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले की आखिरी स्टार नाइट प्रसिद्ध गायक प्रियंका महर ओर कमलजीत ढकरियाल के नाम रही। दोनों गायकों ने करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में अपने सुरों का जादू बिखेरा।
विज्ञापन


नुमाइशखेत मैदान में बने सांस्कृतिक मंच पर शुक्रवार को स्टार नाइट कार्यक्रम का आगाज युवा गायक कमलजीत ढकरियाल ने नेपाली गीत हिमचूली में घाम लाग्यो घामली... से किया। उन्होंने होगा तुमसे प्यारा कौन..., मेरे रश्के कमर..., हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम..., मैं निकला गड्डी लेके... समेत कई गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। गायिका प्रियंका महर ने माई नि मेरिये चंबा कितनी दूर... से कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने झन दिया बौज्यू छाना बिलौरी..., रणसिंग बाजो तुतुरी बाजी..., जिया जिया रे जिया रे..., ओ भिना कसिकै जानू द्वारहाटा..., थल की बजारा.. समेत कई गीत प्रस्तुत किए। उनके गीतों पर दर्शकों ने खूब डांस किया। देर रात चले कार्यक्रम के दौरान पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें