फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर के कई इलाकों में हर दिन नहीं आता पेयजल

Sun, 28 Jan 2024 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर नगर के साथ ही कपकोट में पेयजल किल्लत बनी हुई है। बागेश्वर नगर के कई इलाकों को एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। कपकोट में दो समय पानी मिलता था,इन दिनों एक ही समय पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

बागेश्वर में पेयजल किल्लत लंबे समय से बरकरार है। करीब 30 हजार आबादी वाले बागेश्वर नगर को हर रोज 5.5 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। मंडलसेरा, जखेड़ा आदि योजनाओं से केवल तीन एमएलडी पानी मिल पाता है। हर रोज 2.5 एमएलडी पानी की कमी है। पानी की कमी के कारण मंडलसेरा, तहसील रोड के एक हिस्से के साथ ही जीतनगर में एक दिन थोड़कर पानी दिया जाता है। पानी की कमी के कारण मंडलसेरा में नए कनेक्शन देने पर रोक है।
कपकोट की पेयजल लाइन करीब 20 दिन पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। जमीन के भीतर पाइपलाइन फट गई थी। जल संस्थान से अस्थायी व्यवस्था कर पानी चला दिया है लेकिन कपकोट नगर के साथ ही कपकोट गांव के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। पहले सुबह-शाम दो समय पानी मिलता था लेकिन अब केवल सुबह पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन




बागेश्वर नगर में पानी की कमी के कारण कई इलाकों को रोस्टर के हिसाब से पानी देना पड़ता है। कपकोट में जमीन के भीतर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। 200 मीटर नई पाइप लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए आगणन बना दिया गया है। जल्द लाइन बिछाई जाएगी। -सीएस देवड़ी ईई जल संस्थान बागेश्वर
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें