ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर आरोपी को पकड़ने की उठाई मांग
बागेश्वर। गरुड़ क्षेत्र के लखनी में 10 मई को वृद्धा से हुई लूटपाट के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की है।
शुक्रवार को ग्राम प्रशासक मनोज कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम आशीष भटगांई को ज्ञापन दिया। बताया कि 10 मई को उनके गांव की बुजुर्ग महिला रेबुली देवी के घर में अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर 10 हजार रुपये और आभूषण चोरी कर लिए। उन्होंने इसकी शिकायत राजस्व उपनिरीक्षक और बैजनाथ थाने में की थी। घटना को हुए एक हफ्ता हो गया लेकिन अब तक प्रशासन कोई सुराग नहीं लगा पाया है। उन्होंने जल्द खुलासा नहीं होने पर तहसील परिसर में प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहां पर ग्रामीण गाेपाल सिंह भंडारी, अधिवक्ता चंदन सिंह आदि थे।