फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में एक मकान ध्वस्त, दो क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
बागेश्वर की पोथिंग सड़क से जेसीबी के जरिए मलबा हटाया गया। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बारिश से नुकसान का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिले में भारी बारिश के कारण एक मकान ध्वस्त, दो मकान और एक गोशाला क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सात ग्रामीण मोटर मार्गों पर भूस्खलन के कारण यातायात ठप है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बुधवार को बागेश्वर विकास खंड में ढाई मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अन्य स्थानों पर बादल छाए रहे। बारिश से कपकोट के पौंसारी गांव निवासी गंगा राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पोथिंग निवासी नंदा बल्लभ और सुलमती निवासी गोपुली देवी पत्नी मान सिंह के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पौंसारी निवासी पूरन राम पुत्र दीवान राम की गोशाला भी बारिश की भेंट चढ़ गई। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन कर लिया है।
इधर, भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से जिले की सात सड़कों पर यातायात बाधित है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के धरमघर-सनगाड़-बास्ती, शामा-नौकोड़ी, चीराबगड़-पोथिंग और बघर मोटर मार्ग विगत दो दिन से बंद पड़े हैं। इसके अलावा लंबे समय से बंद गरुड़-द्यौनाई, बिजोरीझाल-ओखलसों और कंधार-लोहागड़ी मोटर मार्ग पर भी यातायात सुचारु नहीं हो सका है। सड़कों के बंद होने से ग्रामीणों को कई किमी पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने विभाग से जल्द सड़कों पर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर, कपकोट के पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने आपदा प्रभावित जगथाना, पोथिंग और चचई गांव का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। संबंधित विभागीय अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं और सड़कों की जल्द मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें