फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर मातम: दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

Mon, 13 Nov 2023 01:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर कपकोट रोड में बालीघाट से आगे दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत (bike collision in bageshwar) हो गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद असद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली शाम बागेश्वर कपकोट रोड में बालीघाट से आगे दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत (bike collision in bageshwar) हो गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, दिवाली के दिन शाम व्यापारी मोहम्मद असद (58) पुत्र सगीर अहमद निवासी विजयनगर गाजियाबाद हाल निवासी दुगबाजार (बागेश्वर) कपकोट से बाइक से बागेश्वर आ रहे थे। शाम करीब छह बजे बागेश्वर से कपकोट की ओर जा रही बाइक में बालीघाट से आगे मानीखेत के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहम्मद असद की मौके पर ही मौत हो गई। बागेश्वर से कपकोट जा रहा बाइक सवार अजय कुमार (19) पुत्र कुंदन राम निवासी झटक्वाली (कपकोट) गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल भेजा। घायल को अधिक चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल के मोर्चरी भिजवाया। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजन शव गाजियाबाद ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें