फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट पुलिस और एसओजी की टीम ने 1.025 किलो चरस के साथ बरेली के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक पर चरस लेकर जा रहे थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर दो युवकों को आते दिखे। युवक बाइक पर सवार थे और संदिग्ध लग रहे थे। पुलिस ने युवकों से पूछताछ करने के बाद उनकी तलाशी ली। आरोपी नफीस (20) निवासी देवचरा, तहसील आंवला, थाना भमौरा जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के पास से 365 ग्राम और वहीं के यूनुस खान (28) के पास से 660 ग्राम चरस बरामद की गई। यूनुस अभी बागेश्वर में ठंडी सड़क के पास रह रहा था। दोनों को गिरफ्तार कर धारा 08/20/60 एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें