फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया भनार-डाना-टिकटा मोटर मार्ग का भूमि पूजन

विज्ञापन
बागेश्वर के भनार-डाना-टिकटा सड़क का रिबन काटकर शुभारंभ करते विधायक। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बिचला दानपुर की भनार-डाना-टिकटा सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने भूमि पूजन कर और रिबन काटकर सड़क का कार्य शुरू करवाया। निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

भनार-डाना-टिकटा मोटर मार्ग का निर्माण खड़लेख-भनार सड़क के किमी एक से किया जा रहा है। विधायक भौर्याल, जिपं अध्यक्ष देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। इसके बाद रिबन काटकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
विधायक ने बताया कि चार किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य 48.82 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। क्षेत्रवासी लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। जल्द ही गांव के लोगों को वाहन सुविधा का लाभ मिलेगा। सड़क बनने से जहां लोगों को आवाजाही में सुविधा होगी, वहीं गांव में रोजगार के मौके भी बनेंगे।
विज्ञापन

इधर, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक भौर्याल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। इस मौके पर ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा, पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, विक्रम सिंह शाही, मनोहर राम, गणेश सुरकाली, नारायण कोश्यारी, ग्राम प्रधान भूपाल राम, क्षेपं सदस्य कुंजर कोरंगा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें