बागेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र में 35 स्थानों पर रास्ता, माली, नाली निर्माण संबंधी कार्य किए जाएंगे। निर्माण कार्यों के लिए नगर पालिका ने निविदा आमंत्रित कर दी है। महर्षि विद्या मंदिर से आगे मेहता कॉलोनी की ओर पेवर ब्लॉक से रास्ता बनाया जाएगा।
बिलौना की भनार बस्ती में चनर घराट से नहर की ओर रास्ता निर्माण, बिलौना के नौलापार में सड़क की ओर रास्ता निर्माण, नारायणदेव वार्ड में टंकी निर्माण, भटखोला, कफलखेत के मध्य नौले का निर्माण, सुरक्षा कार्य, कफलखेत में विष्णु मंदिर के पास पेयजल टंकी निर्माण, ज्वालादेवी वार्ड में नाली, रास्ता निर्माण, इसी वार्ड में रास्ता और नाली निर्माण, रेशम विभाग के नाले में चेकडैम निर्माण, इसी वार्ड में सीसी मार्ग के अवशेष कार्य को मंजूरी मिली है।
सैम मंदिर वार्ड में नाली, रास्ता और दीवार निर्माण, जजी रोड तक नाली, सीसी मार्ग निर्माण, इसी वार्ड में महिपाल भरड़ा के मकान के पीछे नई सड़क के कलमठ तक नाली निर्माण, बागनाथ वार्ड में सरयू तट पर निर्मित घाट की सीढ़ियों पर टाइल लगाए जाएंगे।
चंदनराम के घर से नीलेश्वर तक सीसी मार्ग, नीलेश्वर मोहल्ले में रास्ता, नाली निर्माण, घटबगड़ मोहल्ले में नाली, रास्ता निर्माण, ठाकुरद्वारा प्राथमिक पाठशाला भतरौला की ओर रास्ता, नाली निर्माण, ठाकुरद्वारा में जल निगम कॉलोनी के लिए सीसी मार्ग का पुनर्निर्माण, इसी वार्ड में देबुली देवी के मकान से मुख्य मार्ग तक सीसी मार्ग, कठायतबाड़ा वार्ड में नाला, सीसी मार्ग निर्माण के साथ ही पेयजल टंकी की सुरक्षा के दीवार का निर्माण किया जाएगा।
कठायतबाड़ा में सूर्यकुंड से नदी के किनारे तक नाला निर्माण, मंडलसेरा उत्तरी वार्ड में नहर कवरिंग, सीसी मार्ग, भनार गधेरे से विनोद कुमार के मकान की ओर बंद नाली, सीसी मार्ग का निर्माण, मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड में रास्ता, नाली निर्माण, भागीरथी मोहल्ले में पानी की टंकी का निर्माण, नाली और रास्ते का निर्माण, चंडिका वार्ड में पेयजल लाइन, जलस्तंभ का निर्माण, पुलिया की सुरक्षा के लिए चेकडैम निर्माण, गाड़गांव में सीसी मार्ग, मेहनरबुंगा में प्रेम राम के घर के पीचे से मदन सिंह वाणी के घर तक सीसी मार्ग, वेणीमाधव वार्ड के भिटालगांव में नाली, सीसी मार्ग, डुबकिया में झूलापुल के पास से भगवत राम के मकान तक सीसी मार्ग, इसी वार्ड के नई बस्ती में तुलसी देवी के मकान से नाली निर्माण और जीजीआईसी की ओर रास्ते की मरम्मत होगी।
15वें वित्त से 35 निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है। निविदा आमंत्रित कर दी है। 16 अगस्त को शासन के निर्देश पर गठित समिति के समक्ष निविदा खोली जाएगी। 45 से 90 दिन के भीतर निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
- सुरेश खेतवाल, पालिकाध्यक्ष, बागेश्वर।