बागेश्वर में प्रदर्शन करते निकाय कर्मी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राज्य कर्मचारियों की भांति सुविधाएं न मिलने से आक्रोशित नगर निकाय कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जाहिर किया। पालिका परिसर के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार से आठ सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई।
नगर निकाय कर्मचारी राज्य कर्मचारियों की भांति सरकार से सुविधाएं दिलाने की मांग कर रहे हैं। मांगें पूरी न होने के विरोध में कर्मचारियों का चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी है। बृहस्पतिवार को उन्होंने प्रदर्शन कर नाराजगी प्रकट की। इस दौरान हुई गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने कहा कि वह राज्य कर्मचारियों की भांति लाभ चाहते हैं। सरकार को इस सबंध में कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन इस मामले में कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। प्रदर्शन में महासंघ के महामंत्री प्रदीप कुमार वर्मा, प्रांतीय कार्यालय मंत्री नवनीत कुमार गुप्ता, शाखा उपाध्यक्ष शिव कुमार, जगदीश लाल, विनोद डिमरी, मोहित पाठक, सुनील कुमार, सोनू कुमार, अनिल गुप्ता, जगमोहन रावत, सचिन कुमार, वीर सिंह, रविकांत आदि थे।