बागेश्वर में बैठक करते कुमाउनी भाषा प्रचार समिति के लोग। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। इस वर्ष का कुमाऊंनी भाषा, साहित्य एवं प्रसार समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन बागेश्वर में कराया जाएगा। रविवार को हुई बैठक में समिति ने कार्यक्रम की तिथि तय की। 25 से 27 दिसंबर तक होने वाले सम्मेलन को संपन्न कराने के लिए वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा को जिला संयोजक और डॉ. केएस रावत को सचिव चुना गया।
नगर के एक होटल में हुई बैठक की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हयात सिंह रावत और संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट जमन सिंह बिष्ट ने किया। जिला संयोजक मलड़ा ने बताया कि सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों से साहित्यकार, कलाकार, संस्कृति प्रेमी, कवि आएंगे। इस आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके लिए आयोजकों में खासा उत्साह देखा गया है। इस अवसर पर समिति के जिला उपाध्यक्ष रमेश प्रकाश पर्वतीय, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी, डॉ. शैलेंद्र धपोला, डॉ. रविंद्र कोहली, डॉ. केएन कांडपाल, डॉ. हरीश दफौटी, विनोद प्रकाश आदि थे।