फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने किया रिजर्व पुलिस लाइन का त्रिमासिक निरीक्षण

विज्ञापन
कौसानी के द्यौरड़ा गांव में महिलाओं को कानूनी जानकारी देती थानाध्यक्ष। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सीओ शिवराज सिंह राणा ने रिजर्व पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टोर कार्यालय के सामान का रखरखाव व्यवस्थित तरीके से करने को कहा। कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनका निदान करने के निर्देेश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने कर्मचारी सम्मेलन कर व्यक्तिगत और विभागीय समस्याएं सुनी। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार आर्या भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिलाओं को दी कानूनी जानकारी
कौसानी/बागेश्वर। कौसानी पुलिस ने द्यौरड़ा गांव में महिलाओं को कानूनी जानकारी दी। थानाध्यक्ष निधि शर्मा ने समाज में बढ़ रहे साइबर अपराध के प्रति लोगों को सचेत किया। ऑनलाइन खरीदारी, लेनदेन में सतर्कता रखने के लिए कहा। अनजान फोन कॉल से होने वाली ठगी के बारे में जानकारी दी।
लोगों से एटीएम पिन, आधार नंबर, बैंक खाता संख्या की जानकारी किसी को नहीं देने को कहा। सोशल मीडिया पर किसी अनजान से दोस्ती नहीं करने और लॉटरी या नौकरी के नाम पर आने वाली फोन कॉल से सावधान रहने को कहा। उन्होंने किसी प्रकार की ठगी होने पर महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें