फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक सीख रहे गणित को सरल बनाकर पढ़ाने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रारंभिक स्तर पर गणित को मजबूत बनाने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षक संस्थान (डायट) में सेवारत शिक्षकों का पांच दिनी प्रशिक्षण चल रहा है। कार्यशाला में शिक्षकों को गणित को सरल बनाकर प्रस्तुत करने के गुर सिखाए जा रहे हैं। विभिन्न विद्यालयों के 40 प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण में भागीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला समन्वयक संदीप कुमार जोशी ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत प्रारंभिक सतर पर गणितीय संकल्पनाओं के सरलीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके तहत डायट में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। गणितज्ञ और विभिन्न सूत्रों की रचना करने वाले हरिमोहन सिंह ऐठानी शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। डायट प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना है। वहां पर डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी, डॉ. भैरव दत्त पांडेय, कैलाश प्रकाश चंदोला, डॉ. दया सागर, रवि कुमार जोशी, संजय गुरुरानी, उत्तम गोगोई, चरण सिंह बघरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें