बागेश्वर के मंडलसेरा में अस्पताल ले जाए जा रहे मरीज के साथ प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मंडलसेरा वार्ड में सड़क और पुल का निर्माण की मांग के लिए मंडलसेरा के जीतनगर के लोगों का धरना दसवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को आंदोलनकारियों ने सड़क न होने हो रही परेशानी को दर्शाते हुए अस्पताल को जा रहे मरीज के साथ प्रदर्शन किया।
जीतनगर में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वार्ड में शिलान्यास के बाद भी सड़क और पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के बजाए शिलान्यास के बाद छोड़ दिया जा रहा है। विकास के नाम पर लोगों के साथ छलावा हो रहा है। जबकि सड़क और पुल निर्माण के लिए वार्ड के लोगों ने अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दिए हैं। वार्ड वासियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रताप सिंह भंडारी, नरेंद्र सिंह, भुपाल सिंह, गणेश लाल वर्मा, धर्मेंद वर्मा, मुन्नी देवी, बेबी कोरंगा, बसंती देवी आदि मौजूद रहे।