फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रही महिला के लिए किया रक्तदान

विज्ञापन
बागेश्वर ब्लडबैंक में रक्तदान करते शोएब खान। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। हिंदु-मुस्लिम, जात-पांत जिंदगी से बड़ी नहीं है। इसी फलसफे पर यकीन रखते हुए हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रही हिंदु महिला की मदद के लिए एक मुस्लिम युवक आगे आया और एक यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान के बाद महिला की हालत में सुधार हैं।
विज्ञापन

गरुड़ ब्लॉक के गागरीगोल निवासी प्रसूता नीमा जोशी के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे तत्काल खून चढ़ाने की बात कही। परिजन रक्त के लिए परेशान थे। उन्होंने अपनी परेशानी गरुड़ निवासी जगदीश खोलिया को बताई। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य उमेश जोशी से संपर्क किया। जोशी ने सोशल मीडिया पर इसे प्रसारित किया, जिसे देखकर रेडक्रॉस के सदस्य मोइनुद्दीन अहमद ने युवा रक्तदाता शोएब से संपर्क किया। शोएब तत्काल ब्लड बैंक पहुंचे और एक यूनिट रक्तदान करके मानवता का फर्ज निभाया। रक्त की व्यवस्था होने पर परिजनों ने रक्तदाता और रेडक्रॉस सोसायटी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें