फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
घायल महिला सुशीला देवी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पति का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आई वृद्धा तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला का पैर बुरी तरह से कुचल गया है।
विज्ञापन

घिंघारुतोला निवासी सुशीला देवी (63) पत्नी सुरेश चंद्र जिला अस्पताल में अपने पति का उपचार कराने आई थीं। बुधवार दोपहर बाद वे जिला मुख्यालय में कांडा रोड में जिला अस्पताल के गेट के पास से गुजर रहीं थीं कि अचानक केमू की बस की चपेट में आ गईं। बस के टायर की चपेट में महिला का पैर आ गया। टायर से महिला का पैर बुरी तरह से कुचल गया। स्थानीय लोगों ने वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बस की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने बस को सीज कर दिया है। जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरिजाशंकर जोशी और डॉ. विकास वर्मा महिला महिला के पैर का उपचार कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार वृद्धा का पैर बुरी तरह से जख्मी है। पैर की हड्डी टूट गई है।
उधर, कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल का कहना है कि मामले में संबंधित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। हादसे को अंजाम देने वाली केमू की बस को सीज कर दिया है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें