फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: महेंद्र बने अध्यक्ष, जगदीश सचिव

Tue, 12 Aug 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर क्षेत्र में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने महोत्सव के लिए आयोजन कमेटी का गठन किया। सोमवार को हुई बैठक में महेंद्र मेहता को अध्यक्ष और जगदीश जोशी को सचिव चुना गया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दरवान सिंह कपकोटी की अध्यक्षता में बैठक हुई। तय हुआ कि महोत्सव से पहले काशिल देव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 15 अगस्त को सुबह से ही राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना, विष्णु सहस्त्रनाम पाठ और भजन कीर्तन होंगे। दोपहर बाद नगर में भव्य झांकी निकाली जाएगी।
आयोजन कमेटी में गजेंद्र सिंह कपकोटी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में गणेश चंद्र उपाध्याय, ग्राम प्रधान आनंद सिंह कपकोटी, नवीन कपकोटी, गणेश कपकोटी, प्रवीण कपकोटी, विनोद कपकोटी, प्रकाश कांडपाल, राम चंद्र जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें