फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बाबा बागनाथ और बैजनाथ मंदिर में श्रद्धा से चढ़ाया जल

Mon, 11 Aug 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़। श्रावण के अंतिम सोमवार की सुबह से ही बागनाथ और बैजनाथ मंदिर में जलाभिषेक और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन के लिए लाइन में लगकर इंतजार किया।
विज्ञापन

बागनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। एक ओर रिमझिम बारिश हो रही थी, दूसरी ओर श्रद्धालु मंदिर के बाहर लाइन लगी थी।
सुबह 11:30 बजे तक बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर में पुरोहितों और पंडितों से रूद्री पाठ, शिवार्चन के साथ दान देकर पुण्य अर्जन किया।
गरुड़ के बैजनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। नगर क्षेत्र के लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। चक्रवृत्तेश्वर, थानेश्वर आदि मंदिरों में भी पूजा की। कपकोट के शिवालय, तप्तकुंड, कांडा के गोपेश्वर और दुगनाकुरी क्षेत्र के मंदिरों में भी सुबह से दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें