कपकोट (बागेश्वर)। केदारेश्वर मैदान में विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हुआ। पहले दिन अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भागीदारी की।
सोमवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू और जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन आयोजित खेलों में लोहारखेत न्याय पंचायत की बालक और बालिका टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता अपने नाम की। खो-खो के बालक वर्ग में उतरौड़ा और बालिका वर्ग में होराली की टीम जीती।
मुर्गा झपट में बालिका वर्ग में प्रियंका आर्या, हेमलता आर्या, प्रिया कपकोटी और गरिमा मेहता ने अपने-अपने भार वर्ग में जीत हासिल की। 60 मीटर दौड़ में भाष्कर सिंह, लक्ष्मी सुरकाली और 600 मीट में भाष्कर सिंह, खुशी धामी ने क्रमश: बालक और बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कोहली, हरीश मेहरा, देवेंद्र सिंह कोरंगा, गजेंद्र सिंह, हरीश कपकोटी, मोहन राम, दयाल जोशी, गोपाल भंडारी आदि मौजूद रहे।