फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पॉलिटेक्निक गरुड़ में 23.28 करोड़ से बन रहे भवनों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय पॉलिटेक्निक गरुड़ में भवनों का निर्माण किया जा रहा है। पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट और विधायक पार्वती दास ने संस्थान में 23.28 करोड़ की लागत से बनने वाले भवनों का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष बिष्ट और विधायक दास ने कहा कि गरुड़ क्षेत्र में इतनी बड़ी लागत से बन रहे भवनों से स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा में सुगमता होगी, संस्थान की गरिमा भी बढ़ेगी। समारोह में जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा और जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी, भाजपा नेता घनश्याम जोशी, दिनेश बिष्ट, भावना खुल्बे, सभासद अंकित जोशी, प्रदीप गुरुरानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें