फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने बंद पड़े एफएलटू के गोदामों में पड़ी शराब को आधी रात में लगाया ठिकाना

विज्ञापन
बागेश्वर में मंगलवार की आधी रात में एफएलटू के गोदाम से शराब वाहन में भरते आबकारी कर्मी। विज्ञप्त? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। आबकारी महकमे ने वर्षों से बंद पड़े एफएलटू के गोदामों में भरी शराब की पेटियों को मंगलवार आधी रात के बाद ठिकाना लगाया। मंगलवार की दोपहर में पंत क्वैराली में ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन

नगर के विकास भवन सड़क से सटी ठंडी सड़क पर स्थित एपएलटू के छह गोदामों में 12 सौ पेटी अंग्रेजी शराब पड़ी थी। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर उक्त शराब को नष्ट किया जा रहा था। रात में शराब नष्ट करने पर तमाम सवाल उठे हैं। बुधवार की सुबह डीएम ने भी मामले का संज्ञान लिया था।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ललित फर्स्वाण, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय ने आबकारी विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई पर जांच बैठाने की मांग उठाई है। इधर, जिला आबकारी अधिकारी गोविंद सिंह मेहता का कहना है कि एएफएलटू के गोदाम 2007-08, 2011-12 से बंद पड़े थे। गोदामों का नवीकरण न कराने से यह नौबत आई। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर प्रशासन की नामित टीम की मौजूदगी में पंतक्वैराली में शराब नष्ट की जा रही थी। वहां विरोध के बाद रात में कांडा रोड स्थित वन विभाग की नर्सरी परिसर में गड्ढा बनाकर शराब नष्ट की गई। पंत क्वैराली में करीब 300 पेटियां ही नष्ट हो पाई थी। शेष 900 पेटियों को नर्सरी परिसर में नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें