फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तेंदुए ने 16 बकरियों को मार डाला

Wed, 20 Mar 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। काफलीकमेड़ा गांव में तेंदुए ने 16 बकरियों को मार डाला। पांच बकरियां लापता हैं। इतनी बड़ी संख्या में बकरियों के मारे जाने से बकरी पालकों ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के तीखधार जंगल में तेंदुए ने अचानक बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। पशुपालकों ने 16 बकरियों के शव बरामद कर लिए हैं। पांच बकरियां अभी भी लापता बताई जा रही हैं।
ग्राम प्रधान मुन्नी देवी से मिली जानकारी के अनुसार हरीश चंद्र सिंह की 12 और दान सिंह की चार बकरियां मृत पाई गई हैं। लापता पांच बकरियों में से दान सिंह की दो और हरीश सिंह की तीन बकरियां हैं। बताया कि हरीश चंद्र सिंह और दान सिंह की आजीविका का एकमात्र साधन बकरी पालन है। बकरियों के मारे जाने से दोनों परिवारों को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। प्रधान और गांव के अन्य लोगों ने कपकोट के एसडीएम अनुराग आर्य और वन विभाग को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

घटना की सूचना विभाग को मिली है। घटना की जांच कर पशुपालकों के मुआवजा देने की कार्यवाही की जाएगी।
-एनडी पांडे, रेंजर, कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें