फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं सूख रहे हलक, कहीं रास्तों पर बह रहा जल

विज्ञापन
बागेश्वर के आदर्श कालोनी को जाने वाले रास्ते में बहता पानी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में एक ओर पेयजल की किल्लत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर आदर्श कॉलोनी में लंबे समय से पेयजल लाइन में रिसाव से पानी की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी को बने रास्ते के किनारे से मुख्य पाइप लाइन के अलावा घरों को दिए कनेक्शनों के पाइप भी गुजर रहे हैं। इन्हीं पाइप लाइन में रिसाव हो रहा है। मोहल्ले के चंद्रप्रकाश उपाध्याय, राजेंद्र प्रकाश उपाध्याय, कैलाश सिंह आदि ने जल्द पाइपलाइन की मरम्मत की मांग उठाई है। इधर, जल संस्थान के प्रभारी ईई सीएस देवड़ी ने कहा कि लाइन की जांच की जाएगी। अगर विभाग की लाइन हुई तो उसकी मरम्मत की जाएगी। उपभोक्ता का पाइप रिसने पर उनके माध्यम से लाइन को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें