फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी में विपणन केंद्र का शुभारंभ 

Thu, 02 Nov 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
कौसानी में विपणन केंद्र को लोकार्पण करते अतिथि।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधायक चंदन दास ने कौसानी के लौबांज में हिमगिरी आजीविका स्वायतता सहायता सहकारिता समूह के विपणन केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विपणन केंद्र स्थानीय उत्पादों को बेचने और स्वयं सहायता समूहों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


अब काश्तकारों और स्वयं सहायता समूहों को उत्पाद बेचने के लिए अब भटकना नहीं होगा। 
बतौर विशिष्ट अतिथि डीएम रंजना ने कहा कि एकीकृत आजीविका परियोजना और भुवनेश्वरी महिला आश्रम काश्तकारों की आजीविका में सुधार लाने के लिए बेहतर कार्य कर रही है।

उन्होंने भुवनेश्वरी महिला आश्रम के चंद्रमणि उनियाल के कार्यों की सराहना की। डीएम ने स्वयं सहायता समूहों से आजीविका परियोजना का लाभ लेने को कहा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, पुष्पा कोरंगा, पूर्व जिपं सदस्य बबलू नेगी, आजीविका परियोजना के परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र भट्ट, एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता चंपा गोस्वामी ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें