बागेश्वर के पर्यटन स्थलों में लगाने के लिए मंगाए गए भित्ति चित्र। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार की पहल पर कुमाऊंनी संस्कृति को बढ़ावा देने और पर्यटन स्थलों को विकसित करने के उद्देश्य से जिले के सार्वजनिक स्थानों के साथ ही पर्यटक स्थलों पर कुमाऊं की संस्कृति से ओतप्रोत 15 म्यूरल (भित्ति चित्र) लगाए जाएंगे।
डीएम ने कहा है कि बागेश्वर जिला पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है, इसीलिए इस नवीन पहल पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थलों में म्यूरल लगने से जहां एक ओर जिले में आने वाले पर्यटक कुमाऊंनी संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे, वहीं युवा पीढ़ी भी अपनी संस्कृति को समझेगी।
डीएम ने बताया कि म्यूरल तैयार करने के लिए जिला योजना मद से 30.16 लाख रुपये की राशि कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को उपलब्ध कराई गई है। कुल 15 म्यूरल लगाए जाने हैं। इनमें से पांच म्यूरल उपलब्ध हो गए हैं।