फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन्नी महर और बलवीर राणा के नाम रही कांडा महोत्सव की रात

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। कांडा महोत्सव की पहली रात लोक कलाकारों ने गीत, संगीत और नृत्य के रंगों से क्षेत्रवासियों को सराबोर किया। लोक गायक बिन्नी महर, बलवीर राणा और पूरन राठौर ने अपने सुुुरों का जादू बिखेरा तो वायरल डांस ग्रुप बेड़ीनाग के कलाकारों ने अपने आकर्षक नृत्य से दर्शकों का भरपूर मनोजरंन किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद देर रात तक लोगों ने महोत्सव में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

महोत्सव की पहली रात सांस्कृतिक मंच से लोक गायक बिन्नी महर ने बाज की हवा छै सुरुरुरु.. से कार्यक्रम की शुरुआत की। लोक गायक बलवीर राणा ने हिट दे साई बसंती हिट त्यार दगाड़ा.., जै भुलूं गोपाला, हाट की बजारा.. सहित कई गीत प्रस्तुत किए। पूरन राठौर ने नंदा हिमाला.., त मासी के फूल.. आदि गीतों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया।
वायरल डांस ग्रुप के कलाकारों ने एक के बाद एक कई लोग गीतों पर आकर्षक नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोहा। क्षेत्रीय कलाकारों ने भी मुख्य मंच से अपनी कला को प्रदर्शन किया। क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड भी दर्शकों के उत्साह को कम नहीं कर सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में सांस्कृतिक मंच से स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। महोत्सव में स्थानीय दुकानदरों की सजाई दुकानों से क्षेत्रवासियों ने जमकर खरीदारी की। मौसम साफ होने के चलते क्षेत्रवासियों ने आयोजन का जमकर आनंद लिया।
इस मौके पर संरक्षक पूर्व विधायक उम्मेद सिंह माजिला, शेर सिंह धपोला, डॉ. सोहन माजिला, संरक्षक गोविंद सिंह भंडारी, अध्यक्ष हीरा सिंह कर्म्याल, उपाध्यक्ष किशोरी लाल वर्मा, भूपाल सिंह नगरकोटी, गंगा लाल वर्मा, सचिव दरपान सिंह धपोला, कोषाध्यक्ष सुंदर सिंह गढ़िया, व्यवस्थापक आनंद सिंह धपोला, जितेन्द्र वर्मा, संयोजक बीरेंद्र सिंह नगरकोटी आदि रहे।
प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
कांडा। महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को आयेेजन समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। हिंदी सुलेख प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में माही आर्या, जूनियर वर्ग में दीक्षा कांडपाल और सुलेश अंग्रेजी के जूनियर वर्ग में भावना विजेता रही।
चित्रकला में नव्या धपोला ने प्राथमिक, सलोनी पिलख्वाल ने सब जूनियर और पूजा आर्या ने सीनियर वर्ग में बाजी मारी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पंखुड़ी नगरकोटी, महेंदी रचाओ में कोमल पांडेय, साक्षी साह, रंगोली में कोमल एंड टीम ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. विनोद साह, पूरन नगरकोटी, डॉ. शालिनी पांडेय, डॉ. नीतू खुल्बे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें