फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कैलाश पंत और शिवदा की निष्ठा काम आई

Thu, 28 Sep 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानीखेत/गरुड़। रानीखेत के पंतगांव निवासी कैलाश पंत और गरुड़ निवासी शिव सिंह बिष्ट को धामी सरकार में दायित्व मिला है। दोनों नेताओं को संगठन के लिए किए गए काम का इनाम मिला है।
विज्ञापन




कैलाश पंत

अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड

कैलाश पंत की गिनती भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में होती है। वह अल्मोड़ा जिले के पंतगांव के रहने वाले हैं। वह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। पूर्व विभाग प्रचारक, चुनाव प्रभारी, संगठन मंत्री, और दर्जा राज्यमंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं। उन्होंने दायित्व मिलने पर सरकार और संगठन का आभार जताया। कहा कि मेरी कोशिश होगी कि जो भी जिम्मेदारी मिली है उस पर खरा उतरूं। श्रमिकों के कल्याण के लिए काम किया जाएगा। उनके हित के लिए जो भी बन पड़ेगा उसे जिम्मेदारी से निभाया जाएगा।
विज्ञापन




-वह बचपन से ही संघ के स्वयं सेवक रहे हैं

-18 साल की उम्र में संघ के प्रचारक बन गए। हिमाचल और यूपी के कई हिस्सों में उन्होंने दायित्व का निर्वहन किया।

-2002 में भाजपा के संगठन मंत्री बने

-निशंक और त्रिवेंद्र रावत सरकार में दायित्वधारी रहे हैं।

-भाजपा के उत्तराखंड मोर्चा और प्रकोष्ठ के प्रभारी का दायित्व भी संभाल चुके हैं

-दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं





शिव सिंह बिष्ट

उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद्
शिव सिंह बिष्ट की 24 साल की मेहनत रंग लाई है। विकास खंड गरुड़ भगरतोला गांव निवासी शिव सिंह बिष्ट उर्फ शिवदा स्वर्गीय पदम सिंह के बड़े पुत्र है।

-वह भाजयुमो के गरुड़ अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। दो बार जिला महामंत्री का दायित्व भी संभाला।

-वर्तमान में भाजपा के रानीखेत जिले के सह प्रभारी है।

-वह जिला पंचायत सदस्य भी रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें