फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी और फैशन शो में सोनू, मनीषा और सुनीता ने मारी बाजी

विज्ञापन
बागेश्वर के जनशिक्षण संस्थान में पुरस्कारों के साथ प्रतिभागी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जन शिक्षण संस्थान ने प्रदर्शनी और फैशन शो का आयोजन किया। प्रतिभागियों ने फैशन शो में भागीदारी करके अपने कौशल का प्रदर्शन कर निर्णायकों का दिल जीता। प्रतियोगिता में सोनू नगरकोटी को बेस्ट परफॉर्मर, मनीषा को बेस्ट हेयर स्पेशलिस्ट और सुनीता खाती को बेस्ट ड्रेसअप का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने संस्थान के कार्यों की सराहना की। डीडीओ केएन तिवारी ने सभी प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई करते हुए अपने हुनर के दम आय अर्जित करने के लिए कहा। संस्थान के उपाध्यक्ष दीपक पाठक ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान सीखे हुनर का सदुपयोग कर स्वरोजगार करने के लिए कहा।
कार्यक्रम में संस्थान से प्रशिक्षण का लाभ लेकर स्वरोजगार करने वाली तारा देवी, जया भाकुनी और पूजा को उत्तम उद्यमी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र खेतवाल और चंदू नेगी बेस्ट इंप्लाई ऑफ द इयर के पुरस्कार विजेता बने। संस्थान के निदेशक जितेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। संचालन हिमांशी देव ने किया। इस मौके पर गगन पंत, आनंद शाही, मानसी धामी सहित 125 प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें