फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में रही चहल-पहल, जाम ने भी बढ़ाई मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/अल्मोड़ा। रविवार की साप्ताहिक बंदी के बाद बाजार में सोमवार को काफी चहल-पहल रही। सुबह से बाजार में रौनक रही। इसका असर यातायात पर भी पड़ा। सभी प्रमुख सड़कों पर कई बार जाम के हालात बने।इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद बाजार लोगों से गुलजार रहा। लोगों की भीड़ देखकर व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक रही। बैंक, एटीएम आदि सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ने से सुरक्षित दूरी के नियम की भी अनदेखी हुई। कुछ लोग मास्क लटका कर चल रहे थे।
मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत कोविड कर्फ्यू में ढील के दौरान सप्ताह में छह दिन बाजार सात बजे तक ही खुलने हैं लेकिन बाजार में सोमवार को निर्धारित समय बाद भी दुकानें खुलीं रहीं।
विज्ञापन

बागेश्वर में उमड़ी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। बागेश्वर के गोमती पुल, एसबीआई तिराहा, माल रोड, पिंडारी मार्ग, सरयू पुल, भागीरथी आदि स्थानों पर पल-पल जाम लगता रहा। जाम और गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अल्मोड़ा के चौक बाजार, लाला बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, मालरोड, धारानौला आदि बाजारों में काफी भीड़ रही। रेडीमेड कपड़ा, सब्जी, राशन की दुकानों में कई ग्राहक खरीदारी करने पहुंचे।
रोडवेज की नौ बसों के चक्के रहे जाम
अल्मोड़ा। यहां से सोमवार को रोडवेज की 10 बसों का संचालन हुआ जबकि नौ बसों के पहिये थमे रहे। कई बसों का संचालन न होने के कारण डिपो को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
सोमवार को रोडवेज की श्रीनगर, बागेश्वर-देहरादून वाया ग्वालदम, चंडीगढ़, हरिद्वार की बस जसपुर, गुरुग्राम, लमगड़ा-दिल्ली की बस रुद्रपुर तक गई। चार अन्य बस सेवाएं भीं चलीं।
नौ सेवाओं के पहिये थमे रहे। केमू की तीन बसें हल्द्वानी, तीन बसें बागेश्वर वाया ताकुला, दो बसें बागेश्वर वाया गरुड़, मिर्थी, पिथौरागढ़ समेत कई सेवाओं का संचालन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें