फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की बिक्री रोकने के निर्देश

Sun, 05 Feb 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
wine Sales - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। एसपी सुखवीर सिंह ने शनिवार को सभी थाना और चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा चुुनावों को देखते हुए शराब की अवैध बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने को कहा। एसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनावों में शांति व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश भी प्रभारियों को दिए। एसपी ने चुनावों को देखते हुए शस्त्र जमा कराने के निर्देश भी थाना प्रभारियों को दिए। उन्होंने बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के दौरान नकली नोट पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाली महिला पीआरडी जवान प्रेमा खेतवाल, सुनीता पांडे को भी पुरस्कृत किया। दोनों को एक-एक हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र दिया गया। बैठक में सीओ आरएस नगन्याल, मोहन चंद्र जोशी, कोतवाल टीआर वर्मा सहित सभी थाना, चौकी प्रभारी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें