बागेश्वर। सामान्य प्रेक्षक एमएस जया और जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों के प्रतिनिधि और रिटर्निंग ऑफीसरों की मौजूदगी में ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन हुआ। इस रैंडमाइजेशन में कपकोट विधानसभा क्षेत्र के बूथों के लिए लिए 172 ईवीएम मशीन आवंटित की गई, जबकि 119 ईवीएम रिजर्व में रखी गई।
बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 177 ईवीएम मशीनें बूथों के लिए आवंटित की गई जबकि 87 मशीनें रिजर्व में रखी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 349 बूथ हैं। इनमें से दूरस्थ के 82 बूथों के लिए एक अतिरिक्त ईवीएम आवंटित की गई है। नोडल अधिकारी ईवीएम वीके चौधरी ने ईवीएम का विवरण दिया।
रैंडमाइजेशन के दौरान राजनैतिक पार्टियों की ओर से संजय साह जगाती, जगदीश जोशी, सुंदर कुमार, भानुप्रकाश वर्मा, रमेश चंद्र सनवाल, एडीएम एसएस जंगपांगी, सूचना विज्ञान अधिकारी पीयूष गुप्ता, रिटर्निंग ऑफीसर बागेश्वर के श्याम सिंह राणा, कपकोट के रिटर्निंग ऑफीसर रवींद्र सिंह बिष्ट, सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश आर्या आदि थे।