सुदूरवर्ती जूनियर मॉडल स्कूल उड़खुली के बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण में सीमैप केंद्र पुरूड़ा में सगंध पौधों की वैज्ञानिकों से जानकारी ली। उन्होंने बैजनाथ कृत्रिम झील सहित कई धार्मिक स्थल भी देखे। बच्चे स्कूल के प्रधानाध्यापक शंकर टम्टा के नेतृत्व में प्रात: स्कूल से पौराणिक बलि बुबू मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उसके बाद बच्चों ने बैजनाथ में नवनिर्मित कृत्रिम झील देखी। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बच्चों को सगंध पौधों के बारे में जानकारी दी। बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, सीआरसी समन्वयक गोपाल प्रसाद, डीएल वर्मा, दीप कोहली, निर्मला आर्या, सुरेश चंद्र, भूपेंद्र प्रसाद, भागुली देवी, आशा, कलावती नंदी, उमा ने भी बच्चों को विविध जानकारी दी।