बागेश्वर डिग्री काॅलेज के खेल मैदान में प्रारंभिक शिक्षा की जिला स्तरीय शीतकालीन खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हो गई है। 600 मीटर की दौड़ के बालक वर्ग में राजूहा जेठाई के सुमित कुमार, बालिका वर्ग में राजूहा बिनखोली की किरन प्रथम रहीं। 400 मीटर दौड़ में राआप्रावि कपकोट के मुकेश गढि़या और बालिका वर्ग में राप्रावि भतरौला की बबली आर्या सबसे तैज रहीं।
शुक्रवार को मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास ने प्रतियोगित का शुभारंभ किया। पिछले साल के चैंपियन बबली आर्या और प्रदीप कुमार ने मशाल जलाकर खेलों की शुरूआत की। खेलकूद का उद्घाटन दौड़ से हुआ। संचालन हेम चंद्र पांडेय ने किया। वहां पर खेल संयोजक डीईओ बेसिक विनय कुमार, खेल समन्वयक महिपाल गढि़या, जिपं सदस्य गोपाल किरमोलिया, राजूहा शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश रावत, राप्रावि शिक्षक संघ के अध्यक्ष भुवन ममगाई, बलवंत कालाकोटी, राजेंद्र भैसोड़ा आदि थे।