फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्ज शिकायतें दोबारा आईं तो अधिकाारियों पर होगी कार्रवाई: डीएम

Wed, 02 Oct 2024 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निदान करने को कहा। चेतावनी देते हुए कहा कि तहसील दिवस में आईँ समस्याएं दोबारा नहीं आनी चाहिए। अगर एक ही शिकायत दोबारा आई या समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तहसील दिवस में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अलग-अलग विभागों से संबंधित 30 शिकायतें दर्ज कराईं। विमौला निवासी मुन्नी देवी ने आवासीय भवन के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन हटाने, खीम सिंह निवासी ज्वणास्टेट ने क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, द्यौनाई के ग्राम प्रधान ने गुरगुटिया नाले के कटाव से कृषि भूमि, पैदल मार्ग, आवासीय भवन, मंदिर को बचाने के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराने, प्रधान नौगांव ने मोटर मार्ग निर्माण से क्षतिग्रस्त नहर, सिंचाई हेड का मरम्मत, सिलडी निवासी आनंद सिंह, वज्यूला निवासी त्रिलोक सिंह ने पेयजल कनेक्शन, प्रधान दर्शानी ने मोटर मार्ग का निर्माण, पेयजल योजना पुनर्गठन आदि मामले उठाए।
व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश ठाकुर ने बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, जंगली जानवरों से निजात दिलाने, भकुनखोला की कमला देवी ने बंदरों के काटने से घायल नाबालिग पुत्र के इलाज और मुआवजा, नवीन चन्द्र ने सड़कों की मरम्मत, नालियां, कलमठ खुलवाने, इंटर काॅलेज गागरीगोल ने चार साल से पेयजल आपूर्ति नहीं होने के बाद भी 1.21 लाख का बिल का भुगतान करने आदि की समस्या रखी। डीएम ने सभी समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, सीडीओ आरसी तिवारी, सीएओ डॉ. कुमार आदिय तिवारी, एसडीएम जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें