फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुठे श्याम को होली में मना लाऊंगी...

विज्ञापन
कांडा के औलानी गांव में बैठकी होली गायन करते होल्यार। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। शिवरात्रि के बाद होली गायन का सिलसिला तेज हो गया है। कांडा तहसील क्षेत्र के औलानी गांव में बैठकी होली की महफिल सजी। पूरी रात होल्यार रागों पर आधारित होली गायन में तल्लीन रहे। होल्यारों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में भक्ति रस के साथ ही शृंगार रस की होलियों का गायन किया गया।
विज्ञापन

औलानी गांव में मंगलवार रात स्व. मोहन सिंह भौर्याल की स्मृति में होली समागम किया गया। केदार सिंह भौर्याल और मोहन सिंह भौर्याल ने होली कार्यक्रम की मेजबानी की। होल्यारों भजन उप्रेती, नीरज भौर्याल, अजय उप्रेती, सतीश उप्रेती, दीपक रौतेला, राजेंद्र अवस्थी, दीपक उप्रेती आदि होल्यारों ने विभिन्न रागों पर आधारित होली गायन कर समा बांधा। महफिल में देश राग, काफी, जंगला काफी, मालपोस, बिहाग, भैरवी आदि रागों पर आधारित होली प्रस्तुत की गई। होल्यारों ने जय शिव शंकर, नाथ दिगंबर.., रूठे श्याम को होली में मना लाऊंगी.., आज मोहे लागो वृंदावन नीको.., लाल भये नंदलाल.., गोरी घूंघट के पट खोले.. सहित कई होली गीतों का गायन किया। होली समागम कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए ग्रामीण देर रात तक जमे रहे। समापन पर होल्यारों ने महाशिवरात्रि से शुरू होने वाली खड़ी होली गायन की शुरुआत भी की। इस मौके पर मनोज मिश्रा, मोहित उप्रेती, पंकज डसीला, गणेश रौतेला, दीपक रौतेला, हेम उप्रेती, भास्कर पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें