फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉर्मियंस फुटबॉल क्लब ने जीता फुटबॉल मुकाबला

विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में फुटबाल कब्जे में करने को जूझते खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। युवा स्पोर्ट्स सोसायटी की सेवन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हॉर्मियंस फुटबॉल क्लब ने जीता। हॉर्मियंस ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में गॉड्स यूनाईटेड की टीम को 2-1 से पराजित किया। हॉर्मियंस फुटबॉल क्लब के मनीष परिहार ने दो गोल दागे। उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

नुमाइशखेत मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र परिहार ने प्रतियोगिता संचालन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, नितेश वर्मा, विक्की सुयाल, फुटबॉल कोच नीरज पांडेय, विनोद पाठक, दीपक रौतेला, जीवन जोशी, पंकज कांडपाल, योगेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें