गरुड़ (बागेश्वर)। लाहुरघाटी के काश्तकारों ने घाटी में बारिश से क्षति का कृषि और जिला प्रशासन से शीघ्र आकलन कराने को कहा है। लाहुरघाटी के पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि बुधवार को हुई बारिश और और ओलावृष्टि से लाहुरघाटी के जखेड़ा, डाकघर, लमचूला, गंनीगाव, सिमगढ़ी, हड़ाप, दाबू, नैकाना खुमटिया, जाख, छानीसेरा, सुराग में फसल और बागानों को भारी क्षति पहुंची थी।
लाहुरघाटी निवासी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, जखेड़ा की ग्राम प्रधान हेमा परिहार, नैकाना की प्रेमा परिहार, कनिष्क प्रमुख दीपा परिहार, पूर्व ग्राम प्रधान आनंद परिहार ने क्षति का शीघ्र मूल्यांकन कराने के बाद प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा राशि देने को कहा है।