अपनी मांगों को लेकर गुरिल्लों का तहसील प्रांगण में चल रहा बेमियादी धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सीएम हरीश रावत के न आ पाने के कारण गुरिल्लों का घेराव कार्यक्रम धरा रह गया। सभा में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने राज्य और केंद्र सरकार को गुरिल्लों की समस्याओं को हल्के में नहीं लेने की नसीहत दी।
तहसील प्रांगण में प्रदेश अध्यक्ष डालाकोटी ने कहा कि सीएम ने गुरिल्लों के हितों के कई घोषणाएं की हैं, लेकिन उनका सचिवालय आदेशों का उल्लंघन कर रहा है। गुरिल्लों के सत्यापन की फाइल एसएसबी हेडक्वार्टर में दबी है।
सभा और प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष शेर सिंह दुबड़िया, शिवराज बनौला, पीतांबर मेलकानी, हर्ष सिंह भंडारी, इंद्र सिंह खेतवाल, रामप्रसाद आर्य, रुद्र सिंह धामी, इंद्र सिंह खोलिया, खीमानंद कांडपाल, उम्मेद नेगी, दलीप गढ़िया, मोहन ऐठानी, सुरेश रौतेला, जानकी शाह, ममता कांडपाल, नंदन गिरी गोस्वामी, दलीप गढ़िया, जानकी, गोपुली, मुन्नी परिहार, पार्वती, उमा शाह, नीमा, गंगा, बसंती, रणजीत परिहार, फकीर सिंह टंगड़िया, चंद्र राम, बहादुर राम आदि शामिल थे।