पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कालेज वज्यूला में कै. प्रिया पालनी ने कहा कि लड़कियां लड़कों से हर क्षेत्र में बेहतर कर सकती हैं। गरुड़ के ग्रामीण परिवेश की पूजा मेहरा ने एवरेस्ट फतह कर देश में उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिखाया है।
आजादी जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम मेें विशिष्ट अतिथि कै. प्रिया पालनी ने कहा कि लड़कियों में आर्मी में जाने की रुचि दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। एवरेस्ट विजेता तैलीहाट की पूजा मेहरा भी आर्मी में जाना चाहती है। कै. पालनी ने कहा कि पूजा को आर्मी में जाने के लिए वह हर संभव टिप्स देंगी।
अन्य बच्चे जो आर्मी में जाने के इच्छुक हैं उन्हें भी आर्मी में भर्ती होने के लिए प्रेरित करूंगी। कार्यक्रम के आयोजक प्रवक्ता आलोक पांडे ने कै. प्रिया पालनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहां कालेज के प्रधानाचार्य केसी पाठक, डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत, दया रावत, प्रेेमा भट्ट, उमेश जोशी, मोहन बिष्ट, चंद्रावती पांडे, सुमित पांडे आदि ने विचार रखे। संचालन आलोक पांडे ने किया। इससे पूर्व कै. पालनी ने कालेज परिसर में पौधारोपण किया।