यहां मंडलसेरा स्थित राजकीय इंटर कालेज में मेधावी छात्राें का सम्मान किया गया। शिक्षकों और अभिभावकों ने बोर्ड परीक्षा के परिणामों पर खुशी जताते हुए परंपरा कायम रखने पर जोर दिया। वहीं बीसा नाकुरी स्थित विद्या मंदिर का परीक्षाफल भी अच्छा रहा।
हाईस्कूल में इस संस्था के सौरभ बोरा को 88 प्रतिशत अंक मिले। हिंदी में 87, अंग्रेजी में 75, गणित में 99, विज्ञान में 93, सामाजिक विज्ञान में 86 अंक प्राप्त किए। इसी कक्षा में विनोद चौबे को 76 प्रतिशत, सोनी प्रहरी को 72 प्रतिशत, ऋतु चौबे को 70 प्रतिशत अंक मिले।
हाईस्कूल में 17, इंटर में चार छात्राें को प्रथम श्रेणी मिली। मेधावी छात्राें के सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य गणेश चंद्र आर्या, कुंदन प्रसाद, पीटीए अध्यक्ष जगदीश गोस्वामी, जसपाल साह, हरीश चंद्र भट्ट, मोहन सिंह धामी, डा. लक्ष्मी दत्त भट्ट, नरेश सिंह, भुवन चंद्र, खीमानंद जोशी आदि उपस्थित थे।
विवेकानंद विद्या मंदिर बीसा नाकुरी में पंकज पांडे को दसवीं की परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक मिले। यहां उमा भौर्याल ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य मनोहर सिंह कोरंगा, प्रबंधक बलवंत सिंह भौर्याल, अध्यक्ष धन सिंह बाफिला आदि ने खुशी जताई है।