फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों की आग से वातावरण में छाई धुंध

विज्ञापन
बागेश्वर में जंगलों की आग के कारण छाई धुंध। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जंगलों में आग लगने से वातावरण में धुंध छाई है। धुंध के कारण दृष्यता कम हो गई है। आंखों में जलन की शिकायत बढ़ने लगी है। मंगलवार को भी इन दिनों जिले के जंगलों में लगातार आग लग रही है। जंगलों की आग से हर तरफ धुंध छाई है। धुंध के कारण आसपास के पहाड़ भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। यानि कि दृष्यता कम हो गई है। आसमान में धुंध कोहरे की तरह छाई है। धुंध के कारण वातावरण में गर्मी भी महसूस की जा रही है। मार्त मध्य से बारिश न होने के कारण जंगल लगातार धधक रहे हैं। धुंध लोगों की दिक्कतों को बढ़ा रही है। जिला अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एसपी त्रिपाठी का कहना है कि धुंध से बचाव के लिए लोगों को चश्मा पहनना चाहिए। दिन में कम से कम चार बार ठंडे पानी से आंखों को धोना चाहिए।
विज्ञापन

गिरेछीना के पास जला जंगल
बागेश्वर। बागेश्वर में जंगलों में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को गिरेछीना के पास जंगल में अचानक आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। डीएफओ हिमांशु बागरी भी मौके पर पहुंचे। डीएफओ ने बताया कि अब तक जंगल में आग लगने की 40 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। करीब 40 हेक्टेयर जंगल आग से प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि आग लगने से केवल घास जली है। कहीं भी पेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचा है। विभाग की टीम लगातार वन क्षेत्रों में गश्त कर रही है। 29 क्रू स्टेशनों से जंगल की आग पर नजर रखी जा रही है।
गढ़खेत के जंगलों की आग ग्रामीणों ने बुझाई
गरुड़ (बागेश्वर)। गढ़खेत रेंज के तिलसारी और नरग्वाड़ी के जंगलों में लगी आग वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से बुझा दी है। वन रेंजर ने ग्रामीणों से जंगलों में आग लगाने वाले व्यक्ति का नाम वन विभाग को देने को कहा है। गढ़खेत रेंज के तिलसारी और नरग्वाड़ी के जंगलों में सोमवार को भीषण आग लग गयी। वन रेंजर हरीश खर्कवाल ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से जंगल में लगी आग बुझा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें