फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए गरजे काफलीगैर के ग्रामीण

विज्ञापन
मांगों को को लेकर बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय आए काफलीगैर के ग्रामीण सड़क, स्वास्थ्य सुविधा के लिए जमकर गरजे। शासन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाधिकारी विनीत कुमार को ज्ञापन देकर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को दूर करने की मांग उठाई। मांगें पूरी न होने पर एक सितंबर से धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि काफलीगैर में स्वीकृत डिग्री कॉलेज का अब तक संचालन नहीं हो सका है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। गरीब और निर्धन परिवार के बच्चों को इसका नुकसान झेलना पड़ रहा है। पीएचसी काफलीगैर में चिकित्सक, स्टॉफ की कमी बनी हुई है। इसका कारण लोगों को इलाज के बागेश्वर, अल्मोड़ा जाना पड़ता है। यहां कोई कोई आधार केंद्र भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पालड़ीछीना-जैनकरास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है। सड़क के अभाव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दुगबाड़ा से सेलाढून, ल्यूरीगांव से खोईछीना तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य भी प्रारंभ नहीं हो सका है। क्षेत्र में रास्ते, सिंचाई गूल, राशन, शौचालय, गौशाल आदि की समस्याएं बनी हुई हैं। जिनका लंबे समय से निराकरण नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन में प्रकाश, कुंवर सिंह, हंसा रौतेला, ललिता रौतेला, मुन्नी देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें