फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालड़ीछीना में धंसी सड़क दे रही हादसे को दावत

विज्ञापन
बागेश्वर के पालड़ीछीना के पास इस तरह सड़क धंसने से पड़ी दरार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर-पालड़ीछीना सड़क पालड़ीछीना के पास काफी हिस्से में धंस गई है। धंसी सड़क पर लंबी दरार पड़ गई है। इससे सड़क पर दुर्घटनाएं होने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन

पिछले दिनों बारिश के दौरान पालड़ीछीना के पास कराला पालड़ी को जाने वाली सड़क से करीब आधा किमी पीछे बागेश्वर की ओर मुख्य सड़क का काफी हिस्सा धंस गया है। सड़क पर लंबी दरार पड़ गई है। सड़क को लगातार नुकसान हो रहा है। इस स्थान पर भारी वाहनों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। मरम्मत नहीं हुई तो सड़क को और नुकसान होगा। कराला पालड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता फते सिंह करायत का कहना है कि सड़क की तत्काल मरम्मत की जानी चाहिए। धंसाव के कारण उक्त स्थान पर सड़क संकरी हो गई है। मरम्मत नहीं की गई तो सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सड़क झिरौली क्षेत्र को भी जोड़ती है। इस पर वाहनों का दबाव रहता है। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता केके तिलारा का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण कराया जा रहा है। सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें