बागेश्वर में योगाभ्यास करते बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नेहरू युवा केंद्र ने युवा मंडलों में फिट इंडिया कार्यक्रम चलाया। कार्यकर्ताओं ने फिट इंडिया दौड़, योग, व्यायाम, वॉलीबाल, कबड्डी, रस्सी कूद के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक स्निग्धा सिंह ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर फिट इंडिया कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष और महिलाओं को फिट रहने के लिए दौड़, खेल, योग, व्यायाम, कबड्डी और रस्सीकूद जैसे क्रियाकलाप करने के लिए प्रेरित करना है। इन क्रियाकलापों से सभी आयु वर्गों के लोग स्वस्थ और तनावमुक्त रह सकते हैं। कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। बताया कि एक माह चले फिट इंडिया कार्यक्रम में शारीरिक क्रियाकलाप और तमाम प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने योग आसनों का अभ्यास किया। संवाद